चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा और सियासत का चोली-दामन का साथ रहा है—चाहे एमजीआर हों, जयललिता या करुणानिधि। अब इस कड़ी में सुपरस्टार थलपति विजय का नाम जुड़ चुका है। उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कषगम (TVK) ने 2026 के विधानसभा चुनाव में जिस आक्रामकता से प्रचार किया, उसका असर अब सीधे नतीजों के रुझानों में दिख रहा है।
युवा वोटरों और पहली बार मतदान करने वालों का बड़ा समर्थन
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय ने युवाओं, छात्रों और दोनों प्रमुख दलों (DMK और AIADMK) से नाराज मतदाताओं को अपने पाले में खींचा है। कई सीटों पर टीवीके प्रत्याशी 15,000 से 20,000 तक वोट काटकर मुख्य मुकाबले का रुख बदल रहे हैं।
💬 पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
सभ्य और मर्यादित टिप्पणियों का स्वागत हैअभी इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें!